दैनिक वैदिक कार्यक्रम समय सारणी
विवाह, जन्म दिवस, नामकरण, पारिवारिक सुख-समृद्धि, उठाला आदि संस्कारों के लिए शास्त्री जी एवं पंडित जी नोएडा और आसपास के नगरों में आमंत्रण पर यथायोग्य कार्यक्रम कराते हैं।
दैनिक वैदिक कार्यक्रम, शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर शिक्षा, छात्रवृत्ति, बाल विकास और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास।
आर्य समाज अरुण विहार द्वारा संचालित नियमित कार्यक्रम एवं सामाजिक पहलें—आध्यात्मिक, शैक्षिक और व्यावसायिक विकास के लिए।
विवाह, जन्म दिवस, नामकरण, पारिवारिक सुख-समृद्धि, उठाला आदि संस्कारों के लिए शास्त्री जी एवं पंडित जी नोएडा और आसपास के नगरों में आमंत्रण पर यथायोग्य कार्यक्रम कराते हैं।
पुस्तकालय में 3000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। चारों वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, महाभारत तथा छोटे विद्यार्थियों के लिए कहानियों की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।
यह केंद्र 2007 से संचालित है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों एवं महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर छात्राओं को प्रमाणपत्र और सिलाई मशीन प्रदान की जाती है।
आकाश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 2007 से संचालित केंद्र में बेसिक कंप्यूटर, एडवांस एक्सेल, टैली और वेब डिजाइनिंग जैसे कोर्स कराए जाते हैं।
प्रत्येक वर्ष लेखन प्रतियोगिता दिसंबर में आयोजित की जाती है और पुरस्कार जनवरी में प्रदान किए जाते हैं।
केंद्र का उद्घाटन 17.04.2022 को संरक्षक जी द्वारा किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को चित्रकला, गायन आदि गतिविधियाँ श्रीमती रीता सरदाना द्वारा सिखाई जाती हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता हेतु निम्न मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
समुदाय के लिए डेंटल क्लिनिक की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में शीतल जल की सुविधा भी उपलब्ध है।
वैदिक कार्यक्रमों, शिक्षा, संस्कार या सामाजिक सेवा से संबंधित जानकारी के लिए आर्य समाज अरुण विहार से संपर्क करें।